केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी ने भेजा विश्वास का सन्देश, मुख्यमंत्री को पूरी मदद का आश्वासन | Gurudev Sri Sri Ravi Shankar sends message of hope in the wake of devastating Kerala Floods, offers full support to CM

आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्य | Updated: | 1 min read


केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी ने भेजा विश्वास का सन्देश, मुख्यमंत्री को पूरी मदद का आश्वासन | Gurudev Sri Sri Ravi Shankar sends message of hope in the wake of devastating Kerala Floods, offers full support to CM  

५०००० से भी ज़्यादा बाढ़ पीड़ितों तक पहुचे आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवी।

यह पृष्ठ इन भाषाओं में उपलब्ध है: English

५०००० से भी ज़्यादा बाढ़ पीड़ितों तक पहुचे आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवी

अगस्त १७, २०१८
बेंगलुरु, भारत

गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी ने अपने सन्देश में केरल के लोगों को कहा, “इस मुश्किल समय में, हम सभी मज़बूत बनें और अपनी श्रद्धा को बनाये रखें। इस बात में अपना विश्वास रखें कि सब पहले जैसा सामान्य हो जायेगा और हम सभी बाढ़ के प्रकोप से उबर जायेंगे। राज्य में कई स्वयंसेवी बहुत सेवा कर रहे हैं। हम सभी साथ मिलकर अधिक से अधिक लोगों की सेवा करें। हालात बहुत जल्द बेहतर होंगे, मेरा प्रेम और आशीर्वाद आप सबके साथ है।”

गुरुदेव ने इस स्थिति में गहरी रूचि ली है और शुक्रवार सुबह फ़ोन वार्ता के ज़रिये केरल के मुख्य मंत्री श्री पिनाराई विजयन को आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से पूर्ण सहायता का आश्वासन भी दिया। मृतकों की संख्या जैसे बढ़ रही है, आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवियों ने अपने प्रयास और भी तेज़ कर दिए हैं। अब तक १४ बाढ़ प्रभावित जिलों में ५०००० से भी ज़्यादा पीड़ितों तक सहायता पहुंचायी जा चुकी है। स्वयंसेवी बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने, तथा उन्हें मूल सुविधाएं, जैसे की पानी, खाद्य सामग्री एवं कपड़े पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।

अब तक आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवियों द्वारा २० ट्रक सामग्री, जैसे पानी, खाद्य पदार्थ, कपड़े, गद्दे, कम्बल, चादर, डाइपर, दूध का पाउडर, आदि बांटा जा चुका है, तथा और भी ज़्यादा लोगों तक पहुँचने के प्रयास जारी हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलुरु स्थित अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में एक संग्रह स्थल बनाया जा रहा है, जहाँ पर लोग अपनी ओर से सहायता सामग्री भेज सकते हैं।

Kerala Flood 2018

Kerala Flood 2018

अगर आप सहायता भेजना चाहते हैं, या फिर केरल जाकर स्वयंसेवी कार्यों में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो कृपया निम्नलिखित नंबरों पर कॉल करें:
चंद्रसाबू, +९१ ९४४७४६३४९१
विजयकुमारान नायर, +९१ ९७४४२५२२८८

ईमेल: vvkkeralaapexbody@gmail.com

यह पृष्ठ इन भाषाओं में उपलब्ध है: English