आइए हम सब दिल्ली में सौहार्द और शांति के लिए प्रतिबद्ध हों | Let us all commit to harmony and peace in Delhi

शांति की पहल | Updated: | 1 min read


आइए हम सब दिल्ली में सौहार्द और शांति के लिए प्रतिबद्ध हों | Let us all commit to harmony and peace in Delhi  

कुछ क्षेत्रों में, लोग अपने धर्म और जाति को भूलकर एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए हैं। वे एक दूसरे की रक्षा के लिए एक साथ आए हैं। आइए इसे जारी रखें |

यह पृष्ठ इन भाषाओं में उपलब्ध है: English

“मैं आप सभी से अपील करता हूं कि वे दिल्ली में शांति और सद्भाव बनाए रखें। कई लोगों की जान चली गई और दुकानों में तोड़फोड़ हुई है। यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात है जो हाल के दिनों में हुई है, वह भी देश की राजधानी में। आइए न हम अफवाहों को सुनें और न ही उनके प्रवाह में बह जाएं। हमें एकजुट होना चाहिए। कुछ क्षेत्रों में, लोग अपने धर्म और जाति को भूलकर एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए हैं। वे एक दूसरे की रक्षा के लिए एक साथ आए हैं। आइए इसे जारी रखें | आइए हम किसी भी असामाजिक तत्वों को इस स्थिति का लाभ न उठाने दें। आइए हम सभी सद्भाव और शांति के लिए प्रतिबद्ध हों जोकि दिल्ली में दशकों से है।”

भाषांतरित ट्वीट –

समाज के सभी वर्गों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूँ। उन परिवारों के प्रति हम हृदयपूर्वक शोक प्रकट करते हे जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। यह समय है जब सभी को शांति के लिए एकसाथ खड़ा होना चाहिए। कुछ स्थानों पर, लोगों ने दिखाया है कि वे एकजुट रह सकते हैं और असामाजिक तत्वों को सामंजस्य बिगाड़ने नहीं देते।


यह पृष्ठ इन भाषाओं में उपलब्ध है: English