एनजीटी समिति की विसंगतियाँ उनके झूठ को उजागर करती हैं | Inconsistencies of the NGT Committee expose their lies

नेतृत्व और नैतिकता | Updated: | 1 min read


एनजीटी समिति की विसंगतियाँ उनके झूठ को उजागर करती हैं | Inconsistencies of the NGT Committee expose their lies  

यह रिपोर्ट पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण, अवैज्ञानिक और पक्षपातपूर्ण है। हमने एनजीटी के समक्ष महत्वपूर्ण सामग्री को रिकॉर्ड पर रखा है जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि समिति पक्षपातपूर्ण है। इस संबंध में हमारा आवेदन अभी तक सुना भी नहीं गया है। हमें इस समिति पर भरोसा नहीं है। इसने अपने पक्षपातपूर्ण आचरण से खुद को अयोग्य घोषित कर दिया है।

यह पृष्ठ इन भाषाओं में उपलब्ध है: English

आर्ट ऑफ़ लिविंग का आधिकारिक प्रेस वक्तव्य

13 अप्रैल,  2017
बंगलोर, भारत

यह रिपोर्ट पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण, अवैज्ञानिक और पक्षपातपूर्ण है। हमने एनजीटी के समक्ष महत्वपूर्ण सामग्री को रिकॉर्ड पर रखा है जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि समिति पक्षपातपूर्ण है। इस संबंध में हमारा आवेदन अभी तक सुना भी नहीं गया है। हमें इस समिति पर भरोसा नहीं है। इसने अपने पक्षपातपूर्ण आचरण से खुद को अयोग्य घोषित कर दिया है।

बेतरतीब ढंग से 120 करोड़ रुपए का नुकसान बताने के बाद अब वे खुद ही 13 करोड़ रुपए के नुकसान की बात कर रहे हैं; जिसे वे स्थायी क्षति कह रहे थे, अब उसे वे 10 साल की क्षति कह रहे हैं। आर्द्रभूमि को नुकसान पहुँचने की बात कहने के बाद वे अब बाढ़ के मैदानों को नुकसान पहुँचने की बात कह रहे हैं। तथ्‍यों के प्रति उनकी अनियतता/ अनियमितता ही उनके झूठ को उजागर करती है।

विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष, श्री शशि शेखर, जिन्होंने सबसे पहले एनजीटी का ध्यान आकर्षित किया था कि 20 करोड़ रुपये की राशि अवैज्ञानिक हैं, ने इस रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। श्री बृज गोपाल ने भी रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। क्या इसका कारण यह है कि वे भी इस बात से सहमत हैं कि समिति अवैज्ञानिक और पक्षपातपूर्ण है? समिति अपने अध्यक्ष की सहमति के बिना एक रिपोर्ट कैसे प्रस्तुत कर सकती है? और इस प्रकार की पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट में इस अनिवार्य प्रोटोकॉल के उल्लंघन को स्‍पष्‍ट क्यों नहीं किया गया है?

रिपोर्ट का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और यह स्पष्ट रूप से पक्षपातपूर्ण है। उनके दावों को सही ठहराने के लिए कोई सबूत नहीं है।

हम सत्य की जीत के लिए लड़ेंगे।

संबंधित आलेख:

एनजीटी के बारे में तथ्य: The NGT committee is biased and unscientific, lacks credibility

ब्लॉग पोस्ट: Strange Are the Ways of Karma

ब्लॉग पोस्ट: Yamuna and the World Culture Festival

Testimonies of World Leaders: The World Culture Festival 2016

यह पृष्ठ इन भाषाओं में उपलब्ध है: English