पुरुष भोजन बनाएं – लॉकडाउन रोमांच | Let men cook - Lockdown Adventures

संस्कृति और समारोह | Updated: | 1 min read


पुरुष भोजन बनाएं – लॉकडाउन रोमांच | Let men cook - Lockdown Adventures  

भारत में कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान एकरसता को तोड़ने के लिए, श्री श्री ने पुरुषों को सप्ताह की एक अनूठी रचनात्मक चुनौती दी। उनकी चुनौती थी कि सोमवार, 6 अप्रैल को पुरुष खाना बनाएं और महिलाएं "कुकिंग स्‍ट्राइक" पर रहेंगी।

यह पृष्ठ इन भाषाओं में उपलब्ध है: English

7 अप्रैल, 2020
बैंगलुरु, भारत

भारत में कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान एकरसता को तोड़ने के लिए, श्री श्री ने पुरुषों को सप्ताह की एक अनूठी रचनात्मक चुनौती दी। उनकी चुनौती थी कि सोमवार, 6 अप्रैल को पुरुष खाना बनाएं और महिलाएं “कुकिंग स्‍ट्राइक” पर रहेंगी।

भाषांतरित ट्वीट –

इस सोमवार को महिलाएं हड़ताल करें और पुरुष खाना बनाएं। कैसे रहेगा ? महिलाएं घर में दूसरों का मार्गदर्शन कर सकती हैं, जिसमें बच्चों का खाना बनाना भी शामिल है। कुछ मामलों में, खुद खाना पकाने की तुलना में सिखाना ज्‍यादा कठिन हो सकता है, पर चुनौती देना ठीक है। # LockdownAdventures


जब से भारत सरकार ने कोविड -19 संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन शुरू किया है, परिवार अपना ज्यादातर समय घर में ही बिता रहे हैं। महिला होने के कारण अधिकांश गृहिणियां सामान्य रूप से घरों और परिवार के प्रबंधन के लिए किए जाने वाले कार्यों की तुलना में इस दौरान ज्‍यादा कार्य कर रही हैं। यह चुनौती गृहिणियों के लिए एक बहुत ही स्वागत योग्य अवकाश के रूप में और आमतौर पर अपने घरों में खाना न बनाने वाले लोगों के लिए रचनात्मक अवसर के रूप में थी।

चुनौती स्‍वीकार करते हुए श्री श्री ने स्‍वयं कुछ व्यंजन बना कर दूसरों को प्रेरित किया।

भाषांतरित ट्वीट –
अरे आगे बढ़ो, तुम यह कर सकते हो। #WomenOnStrike #LetMenCook


रुचिकर व्यंजनों और मनोरंजक कहानियों को साझा करते हुए दुनिया भर के लोगों ने चुनौती में भाग लिया।

[custom-twitter-feeds hashtag=”#LetMenCook” exclude=”retweeter”]

यह पृष्ठ इन भाषाओं में उपलब्ध है: English