पूर्व सैनिकों के लिये तनाव-मुक्ति कार्यक्रम

 

आर्ट आफ़ लिविंग का प्रोजेक्ट वेलकम होम ट्रूप्स, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार को मानसिक तनाव और आघात से उबारने के लिये बनाया गया है। आत्मविकास कार्यक्रमों में उन्हें तनाव मुक्ति और अच्छे स्वास्थ्य के लिये सांस लेने की विशेष क्रियायें सिखाई जाती है। अनिद्रा, चिंता, अवसाद, मानसिक एवं शारीरिक तनाव से मुक्त हो, वे अपना जीवन नये उत्साह के साथ जीना शुरु करते हैं।

प्रशंसा पत्र
मुझे सब से बड़ा फ़ायदा यह हुआ कि अब मैं चैन से सो सकता हूं। नींद के बिना शरीर धीरे धीरे नष्ट हो जाता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हो रहा था। इस कार्यक्रम से मुझे आराम महसूस होता है और अब मैं सो सकता हूं।
- ट्रॉय जैकसन, डेज़र्ट स्टॉर्म, इराक़ युद्ध में भागीदार सैनिक 

 

प्रोजेक्ट वेल्कम होम ट्रूप्स
२८ मार्च, २००७ को केन्नेड्डी सेंटर फ़ॉर पर्फ़ामिंग आर्ट्स में संस्था की पच्चीस्वीं वर्षगांठ समारोह में, उनके संस्थापक तथा अध्यक्ष फ़्लायड ‘शाद’ मेशाद ने श्री श्री के प्रति आभार प्रगट करते हुये, सैनिकों की अभूतपूर्व सेवा के लिये उन्हें सम्मानित किया और कहा, ‘इन सैनिकों के मन को शांत कर, उन्हें सामाजिक जीवन जीने के लिये तैयार करने में हम जो भी सहायता कर सकते हैं, वह सेवा सोने से भी अधिक कीमती हैं।’