Social Initiatives - Hindi
व्यक्ति के समग्र विकास के ज़रिये, सामाजिक शांति का उपाय, श्री श्री की अनूठी देन है। व्यक्ति के विकास, अहिंसा, आपसी बातचीत, आघात-ग्रस्त लोगों एवं पर्यावरण के पुनर्वसन जैसे सहज उपायों से संघर्ष और हिंसा की स्थिति को शांत किया जा रहा है। समाज के हर वर्ग के लिये यह उपाय कारगर सिद्ध हुये हैं, चाहे वे आतंकवादी, नक्सल, जेल के कैदी, सुरक्षा कर्मी, योद्धा या समाज के भटके हुये युवा ही क्यों ना हों, सभी के दिलों से नकरात्मकता, नफ़रत, कड़वाहट और हिंसा को आनंद, उत्साह और विकास की लहर में परिवर्तित किया जा रहा है।