श्री श्री प्री-विश्वविद्यालय कॉलेज

 

श्री श्री रविशंकर प्री-विश्वविद्यालय कॉलेज की स्थापना सन २००३ में बैंगलोर में की गई। इस जूनियर कालेज को बोर्ड ऑफ़ कर्नाटक से मान्यता प्राप्त है, और इसका लक्ष्य है छात्रों को कम दाम पर उत्तम शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को संवारना। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिये समाज में प्रचलित ट्यूशन के बोझ से बचाने के लिये छात्रों के लिये श्री श्री रवि शंकर प्री-विश्वविद्यालय के अंतर्गत ही समग्र प्रशिक्षण का प्रबंध है। इस खास प्रशिक्षण की बदौलत हमारे छात्र व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।