SRI SRI COLLEGE FOR AYURVEDA SCIENCE AND RESEARCH

 

भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्दति ‘आयुर्वेद’ के पुनरोत्थान के लिए पूज्य श्री श्री द्वारा ‘श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय तथा संशोधन केंद्र’ की स्थापना की गयी। यह महाविद्यालय, बैंगलोर स्थित, राजीव गाँधी आरोग्य विज्ञान विद्यापीठ से संबद्ध है। यहां आयुर्वेद के क्षेत्र में बी. ए. एम. एस (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) का पंचवर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम छात्रों के लिये उपलब्ध है। साथ ही, यहां के औषधि उद्यान में विविध किस्मों के औषधीय गुणों वाले पौधे लगाये गये हैं। यहां का आधुनिक शोध-विज्ञान केन्द्र, इस महाविद्यालय का विशेष गौरव है।

अधिक जानकारी के लिए, कृपया क्लिक करे http://www.ssrvm.org/ssrvm/sscasr.php.