सुदर्शन क्रिया

 

जीवन जीने की कला संस्था के कार्यक्रमों का आधार है एक शक्तिशाली श्वास प्रक्रिया, ‘सुदर्शन क्रिया’। हमारी सांस में एक महान रहस्य है – हर एक मनोभाव के लिये सांस एक विशेष लय में चलती है! श्री श्री रवि शंकर जी द्वारा प्रदत्त, सुदर्शन क्रिया, सांसों को लयबद्ध कर के मन और शरीर को तनाव से मुक्ति देती है, और व्यक्ति को स्वाभाविक रूप से वर्तमान क्षण में जीवन जीने की कला सिखा कर सुखी और समृद्ध बनाती है।

 

sk_1.jpgसुदर्शन क्रिया के अभ्यास से शरीर, मन, और आत्मा में सामंजस्य और संतुलन बढ़ता है। विश्व भर में विविध संस्कृतियों एवं परिवेश के आर्ट आफ़ लिविंग कोर्स के असंख्य सहभागी ऐसा अनुभव बताते हैं कि, सुदर्शन क्रिया के नियमित अभ्यास से जीवन में शांति, स्थिरता और रस का अनुभव करते हुये वे अपने आप से परिचित प्राप्त करते हैं। अनेक वैज्ञानिक शोध एवं अनुसंधानों में सुदर्शन क्रिया से होने वाले मानसिक और शारीरिक लाभों की पुष्टि की गई है।

 

 

सुदर्शन क्रिया से होने वाले लाभ

  • जीवन में रचनात्मक गुणों की वृद्धि
  • मन एवं विचारों में अधिक स्पष्टता एवं सकारात्मकता
  • तनाव में कमी
  • संबंधो में अधिक सामंजस्य एवं प्रेम का अनुभव
  • शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ एवं अधिक स्फूर्ति
  •  जीवन जीने के प्रति उत्साह की वृद्धि
  • समस्याओं को आसानी से सुलझाने की शक्ति का अनुभव