युवा कार्यक्रम

 

आर्ट आफ़ लिविंग फाउंडेशन का उद्देश्य है कि हरेक व्यक्ति सशक्त बने और व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन आनंदमय हो, उन्नति करे। सर्वधर्मों में सम्मानित मानवीय गुणों, जैसे कि करुणा, प्रेम, अहिंसा, पर्यावरण रक्षण, तथा सेवा जैसे सार्वभौमिक गुणों को प्राधान्य देते हुये आर्ट आफ़ लिविंग के युवा कार्यक्रम बहुत ही व्यवहारिक एवं लोकप्रिय हैं।

 

youth_1.jpg

आर्ट एक्सेल (ART Excel, All Round Training in Excellence)

८ से १३ वर्षीय की आयु के बच्चों के लिये एक विशेष कार्यक्रम है, आर्ट एक्सेल, जो बच्चों में उत्कृष्टता जगाने के लिये एक प्रशिक्षण कार्यक्रम होने के साथ ही, ढेर सारी मौज-मस्ती से भरा है। बच्चे इसका भरपूर आनंद लेते हुये, व्यवहारिक ज्ञान, स्वस्थ रहने के गुर, मन को प्रफुल्लित रखने के सहज उपाय, तथा जीवन में ऊर्जा बनाये रखने के उपाय सीखते हैं। वे परिवार और समाज के उपयोगी सदस्य बनते हैं, और जहां भी जाते हैं, अपनी बाल सुलभ चपलता, मुस्कान और आत्मविश्वास से वातावरण को प्रकाशमान करते हैं। वे तेजस्वी तथा मेधावी बनते है, और शिक्षा के क्षेत्र में भी समग्र विकास करते हैं।

 

येस! (YES! Youth Empowerment Seminar!)

किशोरावस्था के चुनौतीपूर्ण पड़ाव को सरल बनाना आर्ट आफ़ लिविंग के येस! कार्यक्रम की विशेषता है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले १४-१८ वर्षीय किशोर बड़ी आसानी से अपने जीवन को सही दिशा निर्देशन देना सीख जाते हैं और इस उम्र की आम समस्यायें जैसे कि पढ़ाई में अग्रणी रहने का बोझ, दोस्ती, पारिवारिक संबंधों में अनबन, इत्यादि को सुलझाना सीख कर, तनाव-मुक्त होकर, प्रसन्न-चित्त से अपने लक्ष्य़ की ओर गतिशील होते हैं।

 

येस+ (YES+ Youth Empowerment Skills) 

यह १८-३० वर्षीय विद्यार्थियों एवं कामकाजी युवाओं के लिये आर्ट आफ़ लिविंग का एक ख़ास कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम, युवाओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, सृजनात्मकता, और जीवन के लक्ष्य पाने की क्षमता और उत्साह बढ़ाता है; साथ ही, शर्मीलापन, डर, घबराहट, इत्यादि, नकारात्मकता हटाने का सशक्त माध्यम है।