सहज समाधि ध्यान
ध्यान का अनुभव हमें रोजमर्रा के तनाव तथा भावनात्मक उथल-पुथल के पार ले जाकर एक शांत अवस्था में केन्द्रित कर सकता है। श्री श्री द्वारा विकसित सहज समाधि ध्यान, जो कि इसी नाम की एक कार्यशाला में सिखाया जाता है, एक बेहद सुन्दर तथा बिना प्रयास के ही ध्यान करने की तकनीक है। इस कार्यशाला में भाग लेकर आप अपने मन को विश्राम देना सीख कर जीवन में तनाव से मुक्ति का अनुभव कर सकते हैं।